पति पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने का आरोप

नौतनवा। नगर के एक वार्ड की महिला ने थाने में तहरीर देकर अपने ही पति पर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर अपमानित करने का आरोप लगाया है, पीड़ित ने विधिक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, तहरीर के आधार पर पुलिस दोषी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष को दी तहरीर में महिला ने लिखा है कि आजमगढ़ जनपद क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से उनका विवाह हुआ था, वर्तमान में विवाद के कारण दोनों अलग-अलग रहते हैं, महिला का आरोप है कि इस बीच उनके पति की ओर से फेसबुक पर आईडी बनाकर आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए उनका नंबर व फोटो वायरल किया जा रहा है, इसके कारण आए दिन विभिन्न लोग फोन कर महिला से दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

चौकी प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति प्रशांत पांडेय निवासी नसरुद्दीनपुर, सहबरपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अपशब्द कहने व आईटी एक्ट से संबंधित धारा में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: