ससुराल आए युवक का खेत में मिला शव

परतावल ; श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परसा बुजुर्ग में ससुराल आए सोहट निवासी कमलेश का शव सोमवार को खेत में संदिग्ध हालात में मिला, घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहट निवासी कमलेश (35) कुछ दिन पहले से अपनी ससुराल परसा बुजुर्ग आया था, ससुराल में ही रहकर मजदूरी करता था‌, रविवार को उसकी इकलौती बेटी जानवी का मुंडन संस्कार था।

गोरखपुर के तरकुलहा मंदिर पर मुंडन संस्कार कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद पूरा परिवार घर वापस आ गया, कमलेश के ससुर मुनेश के अनुसार रात में वह शराब के नशे में हंगामा किया, पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी, देर रात लगभग 10:30 बजे पुलिस भी वहां पहुंची और समझा बुझाकर वापस चली गई।

सोमवार को सुबह कमलेश बैग लेकर बाहर निकला, परिवार वालों ने समझा कि वह अपने घर चला गया है, घंटों बाद गांव के पास एक खेत में उसका शव पड़ा मिला, शव पर चोट के निशान मिले हैं, पूरे शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी, इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है।

  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    • September 7, 2026

    मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक साल के भीतर चौथी बार तबादला किया गया है। खास बात यह है कि उनकी पिछली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: