महराजगंज, बृजमनगंज थाना क्षेत्र: 18 अक्टूबर को ग्राम गुजरौलिया में हुई एक घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया है। जानकारी के अनुसार, शिवरतन पुत्र काशी ने गुस्से में आकर 15 वर्षीय संदीप पुत्र राममिलन पर बांस के डंडे से हमला कर दिया, जिससे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल 15 वर्षीय बच्चा
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय शिवरतन कहीं से लौट रहा था। उसी दौरान कुछ बच्चे, जिनमें संदीप भी शामिल था, मजाक में गाय के बछड़ों को खदेड़ रहे थे। इस दृश्य को देखकर गुस्साए शिवरतन ने संदीप के घर जाकर उसे बांस के डंडे से सिर पर जोरदार वार किया।

हमले में संदीप का सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं, परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। घटना के बाद आरोपी शिवरतन मौके से फरार हो गया। पीड़ित के पिता ने बृजमनगंज थाने में मामला दर्ज कराया।
हालांकि अब तक 4–5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।





