कृष्णा पब्लिक स्कूल में अंकपत्र व पुरस्कार वितरण का भव्य और प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ:

लेहड़ा बाजार, फुलमनहां | आज कृष्णा पब्लिक स्कूल, लेहड़ा बाजार फुलमनहां में प्रतिभाशाली व मेधावी विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर हौसला-अफजाई के लिए साइकिल, मेडल और शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। साइकिल पाने वाले बच्चों में कनीज फातिमा, अंश चौरसिया, तान्या, नीतू, समीना खातून इत्यादि शामिल रहे।

इस मौके पर अनेक जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति से समारोह और भी गौरवशाली नजर आया। यह क्षण गर्व, उत्साह और प्रेरणा से भरा रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व विधायक माननीय बजरंग बहादुर सिंह जी ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान बृजमनगंज के चेयरमैन राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, बब्लू चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा, अमित पासवान, अशोक पटवा, रविंद्र यादव, रामशिला चौहान, राममिलन पटवा, रामफेर प्रजापति, योगेंद्र यादव, दिनेश यादव जी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान बच्चों में खुशी और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।

प्रबंधक श्री रविंद्र कुमार चौरसिया जी एवं प्रधानाचार्य रामभरोस प्रजापति जी ने बताया कि
“मेहनत + लगन = सफलता”
यही कामयाबी का मूलमंत्र है।

इस दौरान इंचार्ज इंजि० कृष्ण भान चौरसिया, इमरान खान, इंद्रेश, अभिनव, उमेश, आमिर, कार्तिक, शिवनारायण भी उपस्थित रहे।

सभी ने बताया कि यह सिर्फ एक इनाम नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शानदार शुरुआत है। इसी के साथ समस्त विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत सभी छात्र-छात्राओं के सफल, सुखमय और सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए स्नेहाशीष प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    महाराजगंज में वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने थीम आधारित रोपण पर दिया जोर:
    • April 1, 2026

    महराजगंज | जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपद में प्रस्तावित वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, बैठक में…

    Continue reading
    एक्सीलेंट एकेडमी लालाजोत में शिक्षक-अभिभावक मिलन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सफल:
    • March 31, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आज एक्सीलेंट एकेडमी लालाजोत महुलानी में सभी छात्र-छात्राओं के वार्षिक अंक पत्र एवं पुरस्कार वितरण के संबंध में शिक्षक-अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ विश्वविद्यालय गेट नंबर 1 पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव बाबू का भव्य स्वागत:
    एमपी पब्लिक स्कूल में अंकपत्र व पुरस्कार वितरण समारोह, मेधावी छात्र-छात्राएं हुईं सम्मानित
    लखनऊ विश्वविद्यालय में LLM सीटें बढ़ाने और MBA प्रवेश प्रक्रिया बदलने की मांग:
    विदेशी फंडिंग बिल पर सियासत गरम, अखिलेश ने BJP से मांगा जवाब:
    शादी सीजन से पहले सोना-चांदी सस्ता, बाजार में भारी गिरावट: