महाराजगंज में वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने थीम आधारित रोपण पर दिया जोर:

महराजगंज | जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपद में प्रस्तावित वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, बैठक में वृक्षारोपण को योजनाबद्ध, प्रभावी और परिणामोन्मुखी ढंग से संचालित करने के लिए थीम आधारित दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अमृत सरोवरों, मनरेगा पार्कों, खेल मैदानों और ग्रामीण स्टेडियमों में निर्धारित थीम के अनुरूप वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ इन स्थलों की उपयोगिता और सुंदरता में भी वृद्धि होगी।

साथ ही उन्होंने सड़कों के दोनों ओर एक ही प्रजाति के सजावटी पौधे लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि मार्ग आकर्षक, सुव्यवस्थित और सौंदर्यपूर्ण दिखाई दें। प्रत्येक विभाग को अपनी-अपनी साइट के लिए थीम का चयन कर उसी के अनुरूप वृक्षारोपण सुनिश्चित करने को कहा गया।

शहरी क्षेत्रों में मियावाकी पद्धति के तहत वृक्षारोपण के लिए चयनित स्थलों को समय पर तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही लक्ष्य के अनुरूप वर्षा ऋतु से पहले गड्ढों की खुदाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि समयबद्ध तरीके से वृक्षारोपण कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण को आय सृजन और व्यावसायिक दृष्टिकोण से जोड़ने पर भी बल दिया। उन्होंने फलदार और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पौधे लगाने तथा व्यक्तिगत वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्बन क्रेडिट के माध्यम से आय अर्जित करने की संभावनाओं पर वन विभाग को कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त, ‘हर मेड़ पर पेड़’ अभियान के तहत गांवों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने को कहा गया।

बैठक में सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित थीम तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि अभियान को समन्वित, योजनाबद्ध और परिणामोन्मुखी बनाया जा सके।

जिलाधिकारी ने लोगों को पौधों से होने वाली आय के विषय में जागरूक करने तथा वृक्षारोपण अभियान को पूरी जिम्मेदारी और सफलता के साथ संपादित करने पर जोर दिया।

News Reported by: Jaynendra Upadhyay Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • September 15, 2026

    महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में एक महिला के छलांग लगाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज…

    Continue reading
    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी की 50 सीटों पर उतरेगी करणी सेना, सूरज पाल सिंह अम्मू का बड़ा ऐलान:
    बृजमनगंज में ट्रेन ठहराव की मांग तेज, 15131/15132 ट्रेन के ठहराव को लेकर एकजुट हुए शिक्षक:
    डिजिटल पेमेंट पर बड़ा अपडेट! UPI के ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क:
    सिद्धार्थनगर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार बाल-बाल बचे छात्र:
    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित: