कोल्हुई में आयोजित हुआ भव्य हिन्दू सम्मेलन, बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता:

रविवार को कोल्हुई कस्बे के दुर्गा मंदिर परिसर में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान भारत के हिन्दुओं को संगठित रहने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस के गोरक्ष प्रान्त धर्म जागरण प्रमुख तारकेश्वर नाथ ने कहा कि हिन्दू विश्व के कल्याण की कामना करता है और हिन्दू धर्म ही ऐसा धर्म है जो सभी के कल्याण की बात करता है, उन्होंने कहा कि यदि हिन्दू संगठित होंगे, तभी विश्व का कल्याण संभव है, उन्होंने बताया कि हिन्दुओं को जागरूक करने के उद्देश्य से देश के कोने-कोने में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 100 वर्ष पूर्व हुई थी और संघ की स्थापना के बाद से निरंतर हिन्दू सम्मेलन आयोजित होते आ रहे हैं।

दुर्गा मंदिर परिसर में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन

आरएसएस के जिला प्रचारक नागेंद्र ने कहा कि आज हमारी संस्कृति पर लगातार आक्रमण हो रहे हैं, ऐसे में अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए हमें एकजुट होना होगा, उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे पंथों और जातियों में बंटकर हम अपनी ही संस्कृति को कमजोर कर रहे हैं। भारत संतों और धर्म की भूमि है। जब-जब अधर्म बढ़ा है, तब-तब धर्म का उत्थान हुआ है और अधर्म का नाश हुआ है। जो अमिट है वही सनातन है और भारत सनातन संस्कृति की भूमि है।

सीमा जागरण मंच के प्रान्त अध्यक्ष श्रीराम सिंह ने कहा कि मातृ शक्ति की भूमिका आदि काल से ही महत्वपूर्ण रही है, उन्होंने कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए सभी को एकजुट होकर रहना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरलीधर चौधरी ने की, जबकि संचालन कुंजबिहारी ने किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि बृजेश शास्त्री और विशिष्ट अतिथि संतोष दयाल शास्त्री उपस्थित रहे, इसके अलावा जिला कार्यवाहक विवेक श्रीवास्तव, सूर्यवीर सिंह, राममिलन जायसवाल, राहुल सिंह, दिनेश रौनियार, श्रीराम जायसवाल, हृदय उपाध्याय, रामकेश प्रजापति, मधुर सिंह, अनिल मिश्रा, ट्विंकल पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संचालन में दिनेश कुमार पाण्डेय ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं प्रधान अनिल कुमार शुक्ला अपने अनेक सहयोगियों के साथ कार्यक्रम के समापन तक मौजूद रहे। कुल मिलाकर हिन्दू सम्मेलन का यह आयोजन अत्यंत शानदार और सफल रहा।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: