कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:

महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।

कलश यात्रा

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

यह यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजन समिति द्वारा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं।

इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचन श्रद्धेय देवांश शास्त्री जी महाराज (अयोध्या धाम) द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन, दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक श्रीराम कथा तथा रात्रि 8 बजे से रामलीला मंचन का आयोजन होगा।

भारी जयघोष के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, वहीं भक्तिमय उद्घोष एवं नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

लक्ष्मीपुर ब्लाक के सोंधी ग्राम सभा में आयोजक भरत चौधरी के सहयोग से बुलावा बाबा शिव मंदिर से यह आयोजन संपन्न कराया जा रहा है।

News Reported by: Rk Tripathi (Journalist) Up Live Express

  • Related Posts

    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • September 15, 2026

    महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में एक महिला के छलांग लगाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज…

    Continue reading
    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी की 50 सीटों पर उतरेगी करणी सेना, सूरज पाल सिंह अम्मू का बड़ा ऐलान:
    बृजमनगंज में ट्रेन ठहराव की मांग तेज, 15131/15132 ट्रेन के ठहराव को लेकर एकजुट हुए शिक्षक:
    डिजिटल पेमेंट पर बड़ा अपडेट! UPI के ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क:
    सिद्धार्थनगर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार बाल-बाल बचे छात्र:
    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित: