राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर महाराजगंज एसपी कार्यालय में कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों को दिलाई गई शपथ:

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ ने कार्यालय में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने का भी आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: