कलेक्ट्रेट गेट पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, समय रहते बचाई गई जान:

सिद्धार्थनगर में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, कलेक्ट्रेट की सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवानों की तत्परता से युवक आग लगाने में सफल नहीं हो सका।

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को हिरासत में लेकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिन गांव की एक महिला ने पीड़ित युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित युवक भी उसी महिला और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने गया था, लेकिन उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर युवक कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचा, जहां उसने अपने ऊपर डीजल डाला और आग लगाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि युवक सदर थाना क्षेत्र के बसड़ीलिया गांव का निवासी है, मामले की जांच की जा रही है।

News Reported by: Pulkit Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    अखिलेश यादव का आरोप, वोटर लिस्ट SIR में फर्जीवाड़ा, PDA समाज को बनाया जा रहा निशाना:
    • February 17, 2026

    लखनऊ, राजनीतिक खबर | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने दावा…

    Continue reading
    रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को लगाया गले, तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल:
    • February 16, 2026

    भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले से पहले सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर थी कि क्या भारतीय टीम हैंडशेक करेगी या नहीं, मुकाबले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्ट्रेट गेट पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, समय रहते बचाई गई जान:
    अखिलेश यादव का आरोप, वोटर लिस्ट SIR में फर्जीवाड़ा, PDA समाज को बनाया जा रहा निशाना:
    2026 का पहला सूर्यग्रहण आज, कितने बजे लगेगा और कहां दिखेगा:
    दिल्ली में आज से India Impact Summit 2026 का भव्य आगाज़:
    रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को लगाया गले, तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल: