कलेक्ट्रेट गेट पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, समय रहते बचाई गई जान:

सिद्धार्थनगर में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, कलेक्ट्रेट की सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवानों की तत्परता से युवक आग लगाने में सफल नहीं हो सका।

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को हिरासत में लेकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिन गांव की एक महिला ने पीड़ित युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित युवक भी उसी महिला और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने गया था, लेकिन उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर युवक कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचा, जहां उसने अपने ऊपर डीजल डाला और आग लगाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि युवक सदर थाना क्षेत्र के बसड़ीलिया गांव का निवासी है, मामले की जांच की जा रही है।

News Reported by: Pulkit Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *