सोशल मीडिया पर मां दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार :

महाराजगंज जनपद में मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। बरगदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हसीमुद्दीन नामक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देवी दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

वीडियो सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया, सैकड़ों की संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बरगदवा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शैलेंद्र पाठक की तहरीर पर आरोपी हसीमुद्दीन के खिलाफ BNS की धारा 170 में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तारी से पहले हसीमुद्दीन ने वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए पूरे देश से माफी मांगी थी, लेकिन हिंदू संगठनों के गुस्से और माहौल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।

फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

  • Related Posts

    एक दिन में ₹8 लाख करोड़ साफ, बाजार में मचा कोहराम:
    • March 4, 2026

    भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण बाजार टूट गया। कारोबार की…

    Continue reading
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    • March 4, 2026

    अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने हालातों की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है। भारतीय नागरिकों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक दिन में ₹8 लाख करोड़ साफ, बाजार में मचा कोहराम:
    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध: