प्रयागराज : मऊ के विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है, हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उनकी जमानत याचिका को मंजूरी दे दी।
जस्टिस डॉ. गौतम चौधरी की सिंगल बेंच ने यह आदेश सुनाया, कोर्ट के फैसले के बाद अब उमर अंसारी जेल से बाहर आ जाएंगे।
गौरतलब है कि उमर अंसारी पर प्रॉपर्टी फर्जीवाड़ा मामले में मुकदमा दर्ज था, जिसके चलते वह जेल में बंद थे, लंबे समय से उनकी जमानत अर्जी अदालत में लंबित थी।
हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद अब परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल है।





