महराजगंज में 3 बसों की भिड़ंत 40 से ज्यादा घायल, 15 की हालत नाजुक:

महराजगंज में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तीन रोडवेज बसें आपस में भिड़ गईं, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, हादसे में तीनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत दौड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

इस टक्कर में 40 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है, पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह घटना सुबह करीब सवा 8 बजे भिटौली थाना क्षेत्र के अगया पुल पर हुई।

हादसे की कुछ तस्वीरें :

घायल यात्री

बताया जा रहा है कि महाराजगंज से गोरखपुर जा रही दो रोडवेज बसें आगे-पीछे चल रही थीं, तभी पीछे वाली बस ने ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रही गोरखपुर रोडवेज बस से टकरा गई, उसी दौरान तीसरी बस भी आकर भिड़ गई।

तीनों बसों में करीब 100 लोग सवार थे, हादसे में गोरखपुर से महाराजगंज जा रही बस के चालक अनिल का पैर टूट गया, जबकि ओवरटेक करने वाली बस का चालक झीनक भी घायल हुआ।

लेकिन हादसे के बाद गुस्साए यात्रियों और ग्रामीणों ने झीनक की जमकर पिटाई कर दी, आरोप था कि वह तेज रफ्तार में बस दौड़ा रहा था और यात्रियों की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया।



  • Related Posts

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    • July 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, समाजवादी पार्टी में जो जन्म लेने वाला है, उसका भी पद पहले से तय हो…

    Continue reading
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    • July 15, 2026

    रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका अब बड़ा आर्थिक शिकंजा कसने की तैयारी में है। अमेरिकी सीनेट में एक नया बिल पेश किया गया है, जिसमें भारत, चीन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे:
    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य