अभिषेक श्रीवास्तव बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:

लखनऊ | पवित्र अष्टमी और रामनवमी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अभिषेक श्रीवास्तव बाबू को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति पर अभिषेक श्रीवास्तव बाबू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभिषेक यादव का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्हें उन्होंने संघर्ष की कोख से जन्मा नेतृत्व बताया।

अभिषेक श्रीवास्तव ने अपनी राजनीतिक मार्गदर्शक 172 उत्तर विधानसभा की नेता सुश्री पूजा शुक्ला के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया और उन्हें अपनी प्रेरणा बताया।

नियुक्ति के बाद अभिषेक श्रीवास्तव को पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों की ओर से व्यापक बधाइयाँ मिलीं। बधाई देने वालों में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, 172 विधानसभा की प्रभारी सुश्री पूजा शुक्ला, लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार, विपुल यादव, रजत अग्रहरि, डॉ. हमज़ा बिलाल, उत्तर विधानसभा के महासचिव सुधीर मौर्य, आकाश श्रीवास्तव, जतिन यादव, इकाई प्रवक्ता सतीश गुप्ता, रघुनंदन यादव, गगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

अभिषेक श्रीवास्तव ने इस अवसर पर अपने माता-पिता, गुरुजनों और सभी बड़े-छोटे साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

  • Related Posts

    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों को समग्र स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक:
    • March 25, 2026

    लखनऊ: Lucknow University के सोशल वर्क विभाग में Neeva Foundation के तत्वावधान में “Holistic Health and Healthy Environment Awareness” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में एडमिशन घोटाले का आरोप, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन:
    • March 25, 2026

    लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं एवं धांधली के विरोध में आज विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया, छात्रों ने एडमिशन डीन के खिलाफ निष्पक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएम मोदी की राज्यों के साथ बड़ी बैठक, बोले लॉकडाउन नहीं, सतर्कता जरूरी:
    अभिषेक श्रीवास्तव बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:
    कैंपियरगंज हादसा, दवा कराकर लौट रहे दो भाइयों में एक की मौत, दूसरा गंभीर से घायल:
    बृजमनगंज क्षेत्र के गैस एजेंसी पर अव्यवस्था के आरोप, घंटों लाइन के बाद भी नहीं हो रहा काम:
    फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! सपा नेता रामफेर यादव पर केस दर्ज: