
बृजमनगंज में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार, एक ने नाबालिग से किया जबरन विवाह
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पहला मामला:
अर्जुन साहनी उर्फ गुड्डू, निवासी उसका बाजार थाना क्षेत्र, सिद्धार्थनगर को शनिवार 5 जुलाई को सुबह लगभग 10:50 बजे लेदवा चौराहे से गिरफ्तार किया गया, उस पर बृजमनगंज थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था।
दूसरा मामला:
बुधेस नामक आरोपी को शुक्रवार 4 जुलाई को शाम 6:30 बजे बृजमनगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया, उस पर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन विवाह करने और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है, वह पुरंदरपुर थाना क्षेत्र, महराजगंज का निवासी है।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।
