कोल्हुई: इलाज के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका:

कोल्हुई: इलाज के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका :

कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में एक ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, मृतक के परिजनों ने इसे संदिग्ध मानते हुए कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रहस्यमयी हालत में अस्पताल पहुंचा था हबीब : लालपुर गांव निवासी हबीब (30 वर्ष) स्थानीय एक प्लॉट पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था, गुरुवार को प्लॉट मालिक ने उसे अचेत अवस्था में एक वाहन से घर लाकर परिजनों को बताया कि हबीब को लकवे (फालिज) का दौरा पड़ा है, परिजनों ने तत्काल उसे बनकटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान मौत,परिजन बोले – नहीं थी प्राकृतिक मौत :
शनिवार को इलाज के दौरान हबीब की मौत हो गई, परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए इसे संदिग्ध करार दिया, उनका आरोप है कि हबीब की तबीयत किसी मारपीट की घटना के चलते बिगड़ी थी, उन्होंने पुलिस को सूचित करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार :
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, कोल्हुई थाने के एसओ आशीष सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में फैली सनसनी, सच्चाई का इंतजार :
हबीब की रहस्यमय मौत ने गांव में सनसनी फैला दी है। परिजनों के आरोप और पुलिस की जांच के बीच, अब सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कानूनी निष्कर्षों का इंतजार है, यह मामला प्रशासन के लिए भी गंभीर चुनौती बन गया है।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    One thought on “कोल्हुई: इलाज के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका:

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: