बिजली चोरी और बकाया बिल पर कार्रवाई:

बिजली चोरी और बकाया बिल पर कार्रवाई: महराजगंज में 187 कनेक्शन काटे गए, 4 पर एफआईआर :

महराजगंज: बिजली विभाग ने बुधवार को जिले में बिजली चोरी और बकाया बिल वसूली के खिलाफ सघन अभियान चलाया, यह कार्रवाई विद्युत वितरण खंड-द्वितीय के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में की गई, जिसमें छह अलग-अलग टीमें शामिल थीं।

टीमों ने पनियरा, आनंदनगर और महराजगंज शहर के विभिन्न मोहल्लों में छापेमारी कर करीब 350 घरों की जांच की, इस दौरान तीन लोगों को एसी (एयर कंडीशनर) में बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया, इनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई।

विभाग ने बिजली बिल का भुगतान न करने पर 142 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए, जिन पर कुल 24.5 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि थी, वहीं, मौके पर ही 5.6 लाख रुपये की वसूली भी की गई।

अधिशासी अभियंता उपाध्याय ने बताया कि विभाग उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रहा है, जहां बिजली चोरी की घटनाएं अधिक सामने आती हैं, उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से बिल जमा करने की अपील की, ताकि उनके कनेक्शन काटने की नौबत न आए।

उन्होंने यह भी बताया कि अब सभी वितरण ट्रांसफॉर्मरों पर मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्रवार बिजली खपत और राजस्व की सटीक निगरानी संभव हो सकेगी।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक दिन में ₹8 लाख करोड़ साफ, बाजार में मचा कोहराम:
    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध: