सरकारी ज़मीन पर कब्जा करने वालों को सबक, बुलडोजर ने किया हिसाब साफ :

महराजगंज में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर,15 साल पुराने कब्जे का प्रशासन ने किया खात्मा, अतिक्रमणकारियों में मची भगदड़ :

महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र के खरहरवा गांव में प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मदरसे को जमींदोज कर दिया। यह मदरसा पिछले करीब 15 वर्षों से सरकारी खलिहान और नवीन परती की जमीन पर अवैध रूप से बना हुआ था।

प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन जब कब्जाधारी टस से मस नहीं हुए, तो प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच गई। बुलडोजर की गर्जना सुनते ही अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कार्रवाई के दौरान फरेंदा प्रशासन, स्थानीय थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बुलडोजर ने कुछ ही मिनटों में अवैध निर्माण को धराशायी कर दिया और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया।

प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई अवैध कब्जों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का उदाहरण है। इस कदम से क्षेत्र के अन्य अवैध कब्जाधारियों को भी स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    खुले सामान पर जुर्माना, रिश्वत की मांग’: व्यापारियों ने खोली खाद्य विभाग की पोल :
    • August 5, 2025

    व्यापारियों के आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न पर फूटा आक्रोश, खाद्य सुरक्षा विभाग की मनमानी रोकने को सौंपा ज्ञापन : महराजगंज ; मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में संयुक्त व्यापारी मोर्चा के…

    Continue reading
    महराजगंज – हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम की अहम बैठक :
    • August 5, 2025

    महराजगंज में 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलेगा विशेष अभियान, स्कूलों में सेल्फी प्वाइंट्स बनेंगे आकर्षण का केंद्र – महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुले सामान पर जुर्माना, रिश्वत की मांग’: व्यापारियों ने खोली खाद्य विभाग की पोल :
    पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस :
    सरकारी ज़मीन पर कब्जा करने वालों को सबक, बुलडोजर ने किया हिसाब साफ :
    अगस्त 2025: आज पृथ्वी दौड़ रही है सामान्य से तेज़! वैज्ञानिक भी हैरान :
    महराजगंज – हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम की अहम बैठक :