महराजगंज – हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम की अहम बैठक :

महराजगंज में 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलेगा विशेष अभियान, स्कूलों में सेल्फी प्वाइंट्स बनेंगे आकर्षण का केंद्र

महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान की भव्य तैयारी को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यह अभियान 15 अगस्त तक तीन चरणों में जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा, जिसमें जिले के हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित हो।

डीएम ने सभी विद्यालयों में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान को जोरशोर से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलों, ब्लॉकों और नगर निकायों में भी इसी तर्ज पर कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगे के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तिरंगा निर्माण का कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने 11 अगस्त को ‘तिरंगा मेला’ और देशभक्ति पर आधारित संगीत कार्यक्रम के आयोजन का निर्देश दिया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों की प्रभावशाली भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसी दिन बैंड वादन प्रतियोगिता के साथ विभिन्न विभागों द्वारा तिरंगा थीम पर आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

अभियान को तीन चरणों में संचालित करने की योजना :

1. प्रथम चरण (8 अगस्त तक): विद्यालयों में तिरंगा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
2. द्वितीय चरण: काकोरी शताब्दी समापन एवं विभाजन विभीषिका दिवस जैसे आयोजनों में जनसहभागिता पर फोकस रहेगा।
3. तृतीय चरण (9 से 15 अगस्त तक): व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम, सेल्फी अभियान और जागरूकता रैलियों का आयोजन होगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, पीडी राम दरश चौधरी, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, डीआईओ प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव और सहायक आयुक्त उद्योग राकेश जायसवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: