पत्नी से विवाद के बाद पति ने पूरे घर में पेट्रोल डालकर जलाया घरः

नारायनपुर में पति ने घर में पेट्रोल डालकर लगाई आग, सारा सामान जलकर राख, पुलिस जांच में जुटी :

सिंदुरिया, महराजगंज: सिंदुरिया थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में गुरुवार को एक सनसनी मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरा घर जलकर खाक हो गया।

पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप:
घटना को लेकर पीड़ित पत्नी वंदना देवी ने अपने पति गिरिजेश विश्वकर्मा और उसके जीजा बजरंगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वंदना के अनुसार, दोनों ने मिलकर घर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

घर का सारा सामान जलकर खाक:
घटना में घर के अंदर रखा सारा फर्नीचर, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान पूरी तरह जल गया, हालांकि, संयोगवश आग गैस सिलेंडर तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बची बड़ी दुर्घटना:
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पारिवारिक विवाद बना कारण:
गिरिजेश के परिवार में पत्नी वंदना के अलावा दो बेटियां पलक और प्रियांशी तथा एक बेटा मयंक रहता है, बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, गिरिजेश लंबे समय से घर से बाहर रहते थे और कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटे थे।

पुलिस कर रही मामले की जांच:
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

गांव में फैली सनसनी:
घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, लोगों ने इसे बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना बताया, ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

  • Related Posts

    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    • August 8, 2026

    लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की जारी सूची के अनुसार छह नेताओं…

    Continue reading
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    धानी बाजार में दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटे स्कूली बच्चे:
    108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा:
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप: