महराजगंज जिले के अमोढ़ा गांव में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया

महराजगंज जिले के अमोढ़ा गांव में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया, साथ ही बुद्ध प्रतिमा से भी छेड़छाड़ की, यह घटना शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में हुई।

रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए, उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे मूर्ति की मरम्मत या पुनः स्थापना नहीं होने देंगे, नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी ने मौके पर पहुंचकर शांति की अपील की।

पुलिस ने सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, ग्राम प्रधान शैलेश पटेल ने थाने में तहरीर दी है, उन्होंने बताया कि गांव में तनावपूर्ण स्थिति है, ग्रामीणों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, उनका कहना है कि इस समय सीमा में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे चक्का जाम और धरना-प्रदर्शन करेंगे,‌प्रशासन ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।वही इस मामले मे घुघली थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सात लोगों को उठाया गया है पूछताछ की जा रही है पुछताछ के अधार पर कार्रवाई की जायेगी

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: