छठ पर्व को लेकर सक्रिय हुए अंकुर पाण्डेय, डीएम से की साफ-सफाई व सुविधा की मांग :

लखनऊ। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेता अंकुर पाण्डेय ने जिला अधिकारी लखनऊ को ज्ञापन सौंपा।

अपने ज्ञापन में अंकुर पाण्डेय ने कहा कि आगामी 27 और 28 अक्टूबर को हिंदू आस्था का महापर्व छठ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा, यह पर्व उत्तर भारत सहित बिहार और कई अन्य राज्यों में अत्यंत श्रद्धा से मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में बलिया, गाजीपुर, मऊ, छपरा, बक्सर, भोजपुर, वाराणसी और आजमगढ़ सहित विभिन्न जिलों के लोग निवास करते हैं। ऐसे में उनकी धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को चाहिए कि छठ पर्व के अवसर पर सभी सार्वजनिक स्थलों और नदी घाटों पर सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर:
    • March 24, 2026

    लखनऊ | ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय परिसर में समाजवादी छात्र सभा द्वारा अमर क्रांतिकारी वीर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस तथा महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया…

    Continue reading
    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    • March 24, 2026

    लखनऊ | 1090 चौराहे के पास जियामऊ ढलान पर लगभग 12 वर्षों से दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले गरीब दुकानदारों ने एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पीड़ितों का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IPL से पहले बड़ा खेल! 1660 करोड़ में बिकी RCB:
    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण बढ़ाने की तैयारी में:
    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर:
    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    गोरखपुर को मिली विकास की नई उड़ान- 53 करोड़ की बड़ी परियोजनाएं तैयार: