गोरखपुर को मिली विकास की नई उड़ान- 53 करोड़ की बड़ी परियोजनाएं तैयार:

गोरखपुर। शहर के विकास को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं, जबकि कई को शासन से हरी झंडी भी मिल गई है। इसके साथ ही नगर निगम ने इन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारियों को तेज कर दिया है।

नगर निगम ने प्रथम चरण में योगी आदित्यनाथ के हाथों करीब 53.26 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन प्रमुख परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास की योजना तैयार की है। इनमें घंटाघर क्षेत्र में निर्मित बंधु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग व कमर्शियल कॉम्प्लेक्स तथा घंटाघर के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण, जबकि पांडेयहाता में प्रस्तावित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास शामिल है।

इन परियोजनाओं के शुरू होते ही गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा और शहर के सौंदर्य में भी उल्लेखनीय निखार आएगा।

घंटाघर क्षेत्र, जो लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहा है, वहां नगर निगम द्वारा लगभग 27.26 करोड़ रुपये की लागत से बंधु सिंह पार्क में आधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। यह परियोजना पूरी तरह तैयार है और इसके संचालन से क्षेत्र में यातायात दबाव कम होने के साथ ही स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

वहीं, लाल डिग्गी पार्क रोड स्थित पांडेयहाता के व्यावसायिक क्षेत्र में करीब 25 करोड़ रुपये (2463.93 लाख) की लागत से एक आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित है। कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) द्वारा तैयार इस योजना के तहत यह भवन बेसमेंट सहित पांच मंजिला होगा, जो क्षेत्र के व्यापारिक ढांचे को और मजबूत करेगा।

  • Related Posts

    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • September 15, 2026

    महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में एक महिला के छलांग लगाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज…

    Continue reading
    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी की 50 सीटों पर उतरेगी करणी सेना, सूरज पाल सिंह अम्मू का बड़ा ऐलान:
    बृजमनगंज में ट्रेन ठहराव की मांग तेज, 15131/15132 ट्रेन के ठहराव को लेकर एकजुट हुए शिक्षक:
    डिजिटल पेमेंट पर बड़ा अपडेट! UPI के ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क:
    सिद्धार्थनगर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार बाल-बाल बचे छात्र:
    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित: