महराजगंज में हथियारबंद हमला – महिला से छेड़खानी, परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप :

महराजगंज में हथियारबंद हमला – महिला से छेड़खानी, परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप :

महराजगंज ;
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया के टोला करनवती में रविवार रात एक परिवार पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर सनसनी फैला दी, आरोप है कि 21 जुलाई की रात करीब 9 बजे बोलेरो और बाइक से पहुंचे 7-8 बदमाशों ने गुड्डी निषाद के घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया।

हमलावरों ने घर की महिला से कथित छेड़खानी की और विरोध करने पर उसे डंडों से पीटकर हाथ तोड़ दिया, वहीं देवर संगम निषाद पर चाकू से हमला किया गया और पति पन्नेलाल निषाद को तमंचे के बट से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

घटना के दौरान बदमाशों ने 7 हजार रुपये नकद और एक मंगलसूत्र लूट लिया, ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर मौके से फरार हो गए, जाते-जाते उन्होंने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित परिवार ने आरोपियों की पहचान कुशीनगर के लक्ष्मीपुर निवासी गिरीश यादव, पिपराइच के नियमतापुर निवासी राजन यादव, रामआसरे यादव, उनकी पत्नी विन्द्रवती और पुत्री द्रौपती के रूप में की है।

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, एफआईआर अगले दिन दर्ज की गई, एसपी सोमेन्द्र मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: