महराजगंज: अस्पतालों में लापरवाही पर CMO की सख्ती, एक डॉक्टर का वेतन रोका, नर्स पर जांच के आदेश :

महराजगंज: अस्पतालों में लापरवाही पर CMO की सख्ती, एक डॉक्टर का वेतन रोका, नर्स पर जांच के आदेश :

महराजगंज : जिले में दो अलग-अलग अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही के मामलों पर मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने कड़ा रुख अपनाया है।

पहला मामला राजकीय महिला चिकित्सालय, नौतनवा से जुड़ा है, जहां तैनात चिकित्सक डॉ. सेफाली गुप्ता सोमवार को निर्धारित समय सुबह 8 बजे के बजाय 9 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचीं, सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी अनुपस्थिति की जानकारी मिलने पर CMO ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन रोक दिया और उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है, CMO ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

दूसरा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), निचलौल का है, 20 जुलाई की रात लगभग 10:30 बजे, स्टाफ नर्स नीलम श्रीवास्तव ने एक प्रसूता को यह कहकर भर्ती करने से इनकार कर दिया कि अभी प्रसव का समय नहीं हुआ है, मजबूरी में परिजनों को महिला को निजी अस्पताल ले जाना पड़ा।

घटना की जानकारी जिलाधिकारी को मीडिया के माध्यम से मिली, जिसके बाद CMO ने CHC निचलौल के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र सिंह को नोटिस जारी करते हुए पूरे मामले की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

CMO ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: