UP पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनते ही पति पर FIR, हापुड़ की घटना:

हापुड़। जनपद के ग्राम पूठा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी को पढ़ा-लिखाकर दारोगा बनाने वाले पति पर ही पत्नी ने एफआईआर दर्ज करा दी।

ग्राम पूठा निवासी गुलशन कुमार की शादी पायल रानी से हुई थी, गुलशन कुमार का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ाई के लिए परिवार और सामाजिक बंदिशों से बाहर निकलने का अवसर दिया। इसके लिए उन्हें अपने ही परिवार से विरोध और संघर्ष का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने पायल रानी को घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर पढ़ने-लिखने की पूरी आजादी दी।

आरोप है कि पायल रानी के उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने के बाद उसने अपने पति गुलशन कुमार के खिलाफ ही पहली एफआईआर दर्ज कराई। महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, मामले की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।

  • Related Posts

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    • March 21, 2026

    सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद बना हिंसक, बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुलानी में ग्राम पंचायत निधि से बन रही सड़क में एक घर के सामने चौड़ी और…

    Continue reading
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    • March 21, 2026

    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी परिप्रेक्ष्य में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: