नेपाल के बीरगंज में धार्मिक घटना के बाद तनाव, सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी:

सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली प्रवेश द्वार पर अलर्ट घोषित किया गया है, नेपाल के बीरगंज शहर में सांप्रदायिक तनाव के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिसके मद्देनज़र वहां अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

नेपाल के परसा जिले के बीरगंज में एक धार्मिक घटना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की घटनाएं सामने आईं, जिस पर प्रशासन ने एहतियातन पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया। संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और गश्त तेज कर दी गई है।

नेपाल प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए कर्फ्यू के दौरान भीड़ जुटाने, अफवाह फैलाने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

बीरगंज में तनाव की सूचना मिलते ही सोनौली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई। एसएसबी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में सघन निगरानी कर रही हैं। आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, सीमा पर आवागमन फिलहाल सामान्य है, लेकिन पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

बीरगंज और सोनौली के बीच व्यापारिक और सामाजिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक नहीं चाहता। लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सोनौली सीमा पर अलर्ट जारी है और एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त की जा रही है।

News Reported by : Akash Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: