बहादुरी बाजार- ट्यूशन जा रही छात्रा को पिकअप ने कुचला, मौके पर मौत :

बहादुरी बाजार, महराजगंज
कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार में आज सुबह एक सड़क हादसे में ट्यूशन जा रही एक छात्रा की मौत हो गई, तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा लौकही निवासी सुनीता (18 वर्ष) पुत्री विनोद सुबह लगभग 6 बजे ट्यूशन के लिए घर से निकली थीं। बहादुरी बाजार के लिंक रोड पर पहुँचते ही बृजमनगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पिकअप ने छात्रा को कुचला (वाहन चालक फरार)

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन घटनास्थल पर पहुँचे, जहाँ उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने तत्काल चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

सूचना पाकर कोल्हुई पुलिस घटनास्थल पर पहुँची, पुलिस ने छात्रा के शव और पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि युवती की मौत पिकअप की चपेट में आने से हुई है और चालक फरार है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    • March 24, 2026

    लखनऊ | 1090 चौराहे के पास जियामऊ ढलान पर लगभग 12 वर्षों से दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले गरीब दुकानदारों ने एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पीड़ितों का…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    • March 22, 2026

    सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रविवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IPL से पहले बड़ा खेल! 1660 करोड़ में बिकी RCB:
    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण बढ़ाने की तैयारी में:
    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर:
    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    गोरखपुर को मिली विकास की नई उड़ान- 53 करोड़ की बड़ी परियोजनाएं तैयार: