लव जिहाद रोकने की मांग, बजरंग दल ने गरबा आयोजनों को धार्मिक दर्जा देने की रखी बात :

महराजगंज जिले के नौतनवा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए गरबा स्थलों पर गैर-हिंदू युवकों के प्रवेश पर रोक लगाने की सख्त मांग की, यह ज्ञापन जिला सह संयोजक सत्यम सोनी और महेश मौर्या के नेतृत्व में सौंपा गया।

संगठन ने आरोप लगाया कि बीते कुछ वर्षों में गरबा स्थलों पर लव जिहाद की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, कार्यकर्ताओं का कहना है कि मां दुर्गा की आराधना के दौरान बाहरी तत्वों की मौजूदगी माहौल को बिगाड़ सकती है।

ज्ञापन में बजरंग दल ने अन्य अहम मांगें भी रखीं—
* गरबा को धार्मिक आयोजन का दर्जा दिया जाए।
* आयोजनों में अश्लील फिल्मी गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध हो।
* यदि कोई मुस्लिम युवक गरबा में पकड़ा जाता है, तो आयोजकों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी अनुमति रद्द की जाए।

बजरंग दल ने प्रशासन से अपील की कि ऐसे आयोजनों की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं, तहसीलदार कण सिंह ने शिकायत पत्र मिलने की पुष्टि की है।

  • Related Posts

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    • March 21, 2026

    सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद बना हिंसक, बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुलानी में ग्राम पंचायत निधि से बन रही सड़क में एक घर के सामने चौड़ी और…

    Continue reading
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    • March 21, 2026

    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी परिप्रेक्ष्य में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: