अखिलेश यादव ने आजम खान की रिहाई पर जताई खुशी, कहा- सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे :

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई पर खुशी जताई है। अखिलेश ने कोर्ट का धन्यवाद करते हुए इसे समाजवादियों के लिए खुशी का दिन बताया।

अखिलेश यादव ने कहा, “अगर हमारी सरकार बनती है, तो आजम खान साहब और अन्य समाजवादियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे, यह समय सच्चाई की जीत का है।”

सपा नेता ने बिना किसी का नाम लिए यह भी आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों ने आजम खान को परेशान किया, लेकिन उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।

इससे पहले, शिवपाल सिंह यादव ने भी आजम खान की रिहाई का स्वागत किया और कहा कि वह समाजवादी पार्टी छोड़कर किसी अन्य दल में नहीं जाएंगे, उन्होंने कहा कि आजम खान को कई झूठे मामलों में फंसाया गया था और पार्टी उनकी पूरी मदद कर रही है।

आजम खान की रिहाई के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है, और राजनीतिक जानकारों की नजरें अब इस बात पर हैं कि अगला राजनीतिक कदम क्या होगा।

  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    • September 7, 2026

    मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक साल के भीतर चौथी बार तबादला किया गया है। खास बात यह है कि उनकी पिछली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: