मिठवल (जनपद सिद्धार्थनगर) विकास खण्ड मिठवल स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है।
ब्लॉक परिसर के कूड़ेदान में बच्चों से संबंधित उपयोगी सामग्री पाई गई है, जिसे शासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचाया जाना था, सूत्रों का दावा है कि यह सामग्री पूर्व में वितरण हेतु आई थी, लेकिन कथित लापरवाही या अव्यवस्था के चलते उसे कूड़े में डाल दिया गया।
यदि यह सच है तो यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही, बल्कि बच्चों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ भी माना जाएगा, सरकार द्वारा पोषण, शिक्षा और प्रारंभिक देखभाल के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं।
ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं—
* क्या सामग्री एक्सपायर हो चुकी थी?
* क्या वितरण प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई?
* क्या जिम्मेदारों ने जांच से बचने के लिए सामान नष्ट किया?
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि सामग्री अनुपयोगी थी तो उसका विधिवत निस्तारण होना चाहिए था, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो रही है।
News Reported by: Pulkit Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)




