लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग का एक्शन:

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है।

जानकारी के अनुसार, सुबह से चल रही इस कार्रवाई के दौरान आवास के बाहर हलचल और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है, सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग कुछ वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के भीतर मौजूद फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि विधायक उमाशंकर सिंह कैंसर से पीड़ित हैं और उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं, वर्तमान में वे लखनऊ स्थित अपने आवास पर आइसोलेशन में रह रहे हैं, फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

  • Related Posts

    अंबेडकर जयंती पर NSUI इकाई भाषा विश्वविद्यालय की पहल, मजदूरों के बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री:
    • April 16, 2026

    डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर NSUI इकाई ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायी सामाजिक अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में एसएसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिग केस का आरोपी गिरफ्तार:
    • April 15, 2026

    सिद्धार्थनगर: थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर तेज कार्रवाई में पुलिस टीम को सफलता मिली। थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईपीएल 2026: RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली के सिर सजी ऑरेंज कैप:
    अंबेडकर जयंती पर NSUI इकाई भाषा विश्वविद्यालय की पहल, मजदूरों के बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री:
    सिद्धार्थनगर में एसएसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिग केस का आरोपी गिरफ्तार:
    भारत के किन राज्यों में है भाजपा की सरकार? देखें 2026 की पूरी लिस्ट और मुख्यमंत्रियों के नाम:
    ईरान पर ट्रंप का बड़ा दावा, जल्द खत्म हो सकता है संघर्ष: