महराजगंज में 82 पीड़ित परिवारों को मिली 5-5 लाख की सहायता राशि

सोमवार को महराजगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में 82 लाभार्थी परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए।

विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की, दोनों विधायकों ने मंच पर 5 लाभार्थियों को चेक प्रदान किए, यह सहायता सड़क दुर्घटनाओं और आगजनी जैसी घटनाओं में दिव्यांग हुए या मृतक किसानों के परिवारों को दी गई।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किसानों को सरकार की प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया, विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि सरकार कृषक पेंशन योजना, निराश्रित महिला कल्याण योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जैसी विभिन्न योजनाओं का समन्वित लाभपहुंचा रही है, जनपद में अब तक 107 मृतक किसानों और 2 दिव्यांग किसानों के परिवारों को 5 करोड़ 22 लाख 75 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, उप जिलाधिकारी रमेश कुमार, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी विजय यादव और नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंबेडकरनगर से प्रसारित कार्यक्रम भी देखा।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: