बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:

बृजमनगंज, महराजगंज | अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह की टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को सुभाष पुत्र झिनक, निवासी पृथ्वीपालगढ़ टोला गोसाईजोत, बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया। इस मामले में थाना बृजमनगंज में अपहरण सहित बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर करीब 1:25 बजे लेदवा चौराहा के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

  • Related Posts

    बहुसंख्यक समाज जहर से प्रभावित हो गया — जावेद अली के बयान पर बवाल:
    • June 15, 2026

    समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जावेद अली खान ने…

    Continue reading
    राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी का आरोप, युवक हिरासत में, 10 लाख रुपये बरामद:
    • June 14, 2026

    अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय गड़बड़ी के मामले में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक युवक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बहुसंख्यक समाज जहर से प्रभावित हो गया — जावेद अली के बयान पर बवाल:
    राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी का आरोप, युवक हिरासत में, 10 लाख रुपये बरामद:
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    खाड़ी में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर भारत का कड़ा विरोध, जयशंकर ने अमेरिका को सुनाई खरी-खरी:
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान: