भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन चुने गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नाम प्रस्तावित हुआ था। किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल न किए जाने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि नितिन नबीन के नाम की औपचारिक घोषणा आज सुबह 11:30 बजे की जाएगी। भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
गौरतलब है कि नितिन नबीन को पिछले महीने ही पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।







