बिहार में BJP की धमाकेदार जीत, महाराजगंज में जश्न की धूम

महाराजगंज, 14 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद महाराजगंज भाजपा कार्यालय में जोरदार जश्न मनाया गया, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और विजय नारों के साथ उत्सव मनाया।

कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए थे, जहां ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी-नीतीश जिंदाबाद’, ‘योगी आदित्यनाथ- मोदी जी जिंदाबाद’, ‘मोदी पंकज चौधरी जिंदाबाद’ जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा, उत्साह इतना अधिक था कि वातावरण दीपावली जैसा नजर आ रहा था।

इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है, कन्नौजिया ने कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता अब राजनीति के शोर में नहीं, बल्कि विकास के वास्तविक कार्यों में विश्वास कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश में सकारात्मक संदेश दे रही है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा का मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व की नीतियां सीधे जनता के हृदय तक पहुंच रही हैं, उन्होंने इस विजय को सिर्फ राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने भी इस जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नीतीश सरकार पर भरोसा जताते हुए मतदान किया, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा को यह ऐतिहासिक सफलता मिली है।

News Reported by : Himanshu Dwivedi, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    राम मंदिर परिसर में अब 6 उप-मंदिरों पर धर्म ध्वजा फहराने की तैयारी:
    • March 23, 2026

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर के मुख्य शिखर पर नरेंद्र मोदी द्वारा धर्म ध्वजा फहराने के बाद अब राम जन्मभूमि परिसर के अन्य प्रमुख मंदिरों में…

    Continue reading
    मटिहनवां खास में नए पेट्रोल पंप का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत:
    • March 23, 2026

    बृजमनगंज क्षेत्र के मटिहनवां खास में नए पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। श्री अख्तर हुसैन द्वारा स्थापित परवेज फ्यूलिंग स्टेशन का विधिवत उद्घाटन फरेंदा के पूर्व लोकप्रिय विधायक बजरंग…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर परिसर में अब 6 उप-मंदिरों पर धर्म ध्वजा फहराने की तैयारी:
    मटिहनवां खास में नए पेट्रोल पंप का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत:
    जिलाधिकारी संतोष शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की:
    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    पति ने नहीं भरवाया गैस सिलेंडर, 5 महीने के बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई पत्नी: