राम मंदिर परिसर में अब 6 उप-मंदिरों पर धर्म ध्वजा फहराने की तैयारी:

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर के मुख्य शिखर पर नरेंद्र मोदी द्वारा धर्म ध्वजा फहराने के बाद अब राम जन्मभूमि परिसर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी यह पावन परंपरा निभाने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

अयोध्या और राम जन्मभूमि परिसर में मौजूद शेष छह ‘उप-मंदिरों’ में भी इसी तरह की धार्मिक रस्में आयोजित की जाएंगी, जिनकी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

ये हैं 6 उप-मंदिर:
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को हुई बैठक के बाद जानकारी दी कि जिन मंदिरों में धर्म ध्वजा फहराई जाएगी, उनमें—

* सूर्य मंदिर
* भगवती मंदिर
* शिवलिंग मंदिर
* गणपति मंदिर
* शेषावतार मंदिर
* हनुमान मंदिर

हनुमान जयंती पर विशेष आयोजन:
उन्होंने बताया कि हनुमान जयंती के पावन अवसर पर 2 अप्रैल को हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराने की विशेष रस्म अदा की जाएगी। वहीं अन्य पांच उप-मंदिरों में यह आयोजन 22, 23, 24, 25, 29, 30 और 31 मार्च को अलग-अलग चरणों में संपन्न होगा।

सीमित लोगों की मौजूदगी में होगा आयोजन:
ट्रस्ट के अनुसार, इन सभी कार्यक्रमों को बिना किसी बड़ी जनसभा के शांत और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाएगा। हर रस्म में लगभग 50 संत और करीब 200 लोग शामिल होंगे, जिनमें परियोजना से जुड़े इंजीनियर और मजदूर भी रहेंगे।

ट्रस्ट के महासचिव ने यह भी बताया कि मुख्य शिखर पर धर्म ध्वजा फहराने की ऐतिहासिक रस्म 25 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरी की गई थी।

  • Related Posts

    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading
    पेट्रोल के विकल्प की ओर बड़ा कदम! E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियों को मिली मंजूरी:
    • October 27, 2026

    केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने Central Motor Vehicles Rules, 1989 में संशोधन करते हुए E85 और E100…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *