बृजमनगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल की ओर से पत्रकारों के सम्मान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों ने सहभागिता की, सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उत्सव को आपसी भाईचारे के साथ मनाया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, उन्होंने पत्रकारों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्र में आपसी सहयोग तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर बल दिया, समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण और पारस्परिक सम्मान से परिपूर्ण रहा।




