सिद्धार्थनगर में होली के दिन मातम, तालाब में डूबने से दो युवकों की जान गई:

सिद्धार्थनगर के बांसी कस्बे के पटेलनगर मोहल्ले स्थित डहरताल में बड़ा हादसा हो गया, होली के त्योहार में रंग खेलने के बाद नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, डहरताल में नहाने गए दोनों युवक पानी में डूब गए, डूबने की सूचना पर ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने युवकों को पानी से बाहर निकाला, इसके बाद दोनों को 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवकों की पहचान इस प्रकार है—
शिवकरन पुत्र संजीव, निवासी आर्यनगर मोहल्ला, और अनूप पुत्र बलिदेव, निवासी प्रतापनगर गांव।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, पुलिस क्षेत्राधिकारी शुवेंदु सिंह के साथ प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

News Reported by: Pulkit Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: