चारधाम यात्रा के नियम बदले, दर्शन के दौरान मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित:

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए इस बार सख्त नियम लागू किए गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा की पवित्रता और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चारों धामों के मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और कैमरे ले जाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

नई व्यवस्था के तहत केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के मंदिर परिसर में श्रद्धालु मोबाइल फोन, कैमरा या किसी भी तरह की रिकॉर्डिंग डिवाइस लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। दर्शन से पहले श्रद्धालुओं को अपने मोबाइल निर्धारित काउंटर पर जमा कराने होंगे, जिन्हें दर्शन के बाद वापस किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि हाल के वर्षों में रील और वीडियो बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण दर्शन व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और धार्मिक वातावरण में व्यवधान आ रहा था। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और शांति के साथ दर्शन कर सकें।

प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, मंदिर समितियों और स्थानीय प्रशासन को इस निर्णय के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण बढ़ाने की तैयारी में:
    • March 24, 2026

    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिला आरक्षण को बढ़ाने के लिए एक बिल ला सकती है। सूत्रों के अनुसार, सरकार लोकसभा की वर्तमान 543 सीटों को बढ़ाकर…

    Continue reading
    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर:
    • March 24, 2026

    लखनऊ | ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय परिसर में समाजवादी छात्र सभा द्वारा अमर क्रांतिकारी वीर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस तथा महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IPL से पहले बड़ा खेल! 1660 करोड़ में बिकी RCB:
    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण बढ़ाने की तैयारी में:
    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर:
    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    गोरखपुर को मिली विकास की नई उड़ान- 53 करोड़ की बड़ी परियोजनाएं तैयार: