स्वच्छता की पहल, महिलाओं ने नगरवासियों को किया कचरा पृथक्करण के लिए जागरूक :

महराजगंज नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों में कचरा पृथक्करण को लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का संचालन महिला प्रशिक्षण सेवा संस्थान (मास्टर ट्रेनर्स/नॉलेज पार्टनर) की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।

अभियान के दौरान महिलाएं घर-घर जाकर नागरिकों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गीला कचरा खाद बनाने में उपयोग होता है, जबकि सूखा कचरा पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) के लिए उपयोगी है।

महिलाओं ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कचरे के सही निपटान और इसके लाभों के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस अभियान में प्रोजेक्ट एनालिस्ट अभय कुमार गुप्ता, संदीप साहनी और सफाई नायक विनोद गुप्ता सहित वार्ड के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित इस अभियान में महिलाओं ने नागरिकों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। स्थानीय निवासियों ने भी नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: