सीआरपीएफ जवान शिवकुमार जाटव की घर वापसी पर बृजमनगंज में गूंजे देशभक्ति के नारे:

नगर पंचायत बृजमनगंज, वार्ड नंबर 4 निवासी शिवकुमार जाटव (पुत्र स्वर्गीय रामकिशन) का बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर भव्य और भावनात्मक स्वागत किया गया, शिवकुमार के सीआरपीएफ में चयनित होने से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि उनकी ट्रेनिंग केरल में 22 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2026 तक चली, एक वर्ष की कठिन प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी कर जैसे ही वे घर लौटे, स्टेशन पर उनके परिजन, पड़ोसी और नगर पंचायत के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के बीच शिवकुमार का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया, स्वागत जुलूस स्टेशन से पूरे बाजार तक निकाला गया, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, सपा नेता दिलीप चौधरी, भीम आर्मी के पूर्व जिला महासचिव कन्हैया गौतम उर्फ कान्हा जी, कमलेश साहनी, शिव शंकर, पवन जाटव, विशाल, सनी यादव, सुजीत कुमार, प्रिंस, दीपू जाटव, रंजीत, अजीत सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में श्रद्धा और उत्साह का संगम, छठवें वर्ष निकली निशान यात्रा:
    • February 28, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज में छठवें वर्ष श्रीश्याम की भव्य निशान शोभा यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई, यह पावन यात्रा बृजमनगंज के रामलीला मैदान स्थित शिव…

    Continue reading
    बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया कमाल, नारायण एकेडमी में विज्ञान एक्सपो सफल:
    • February 28, 2026

    निचलौल तहसील क्षेत्र के नारायण एकेडमी स्कूल, करमहिया में शनिवार को विज्ञान एक्सपो का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जगाना और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में श्रद्धा और उत्साह का संगम, छठवें वर्ष निकली निशान यात्रा:
    सीआरपीएफ जवान शिवकुमार जाटव की घर वापसी पर बृजमनगंज में गूंजे देशभक्ति के नारे:
    बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया कमाल, नारायण एकेडमी में विज्ञान एक्सपो सफल:
    डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पुलिस ने कराया दुरुस्त, सीसीटीवी लगाया, जांच जारी:
    पिता को श्रद्धांजलि देने के बाद रिंकू सिंह मैदान पर लौटेंगे: