बृजमनगंज में श्रद्धा और उत्साह का संगम, छठवें वर्ष निकली निशान यात्रा:

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज में छठवें वर्ष श्रीश्याम की भव्य निशान शोभा यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई, यह पावन यात्रा बृजमनगंज के रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन रोड, कोल्हुई रोड तिराहा, श्रीकाली माता मंदिर, गल्ला मंडी, मेन रोड, धानी रोड तिराहा और प्राइमरी स्कूल सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः श्रीश्याम मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चन के बाद यात्रा का समापन हुआ।

शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और बजरंग बली हनुमान की आकर्षक झांकी ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रीश्याम के जयघोष से पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

निशान शोभायात्रा में कस्बे के व्यवसायियों, महिलाओं, बच्चों तथा आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल की वर्षा की और भजनों की धुन पर भक्त झूमते-थिरकते नजर आए।

इस अवसर पर नटवर गोयल, कुंदन, चंदन, आदित्य, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, दिलीप चौधरी, योगेंद्र यादव, अनिल मणि, दीपक अग्रवाल, मनोज जायसवाल, रवि, झिनक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:
    • September 17, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष राकेश…

    Continue reading
    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • September 15, 2026

    महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में एक महिला के छलांग लगाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: