अमृत भारत योजना की रफ्तार धीमी, आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर निर्माण में देरी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं :

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले स्थित आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत 10 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से आधुनिकीकरण और सुधार कार्य चल रहा है, यह स्टेशन फरेंदा शहर में गोरखपुर–नौतनवा और गोरखपुर–बरहनी–गोंडा रेल लाइनों पर स्थित है, स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म हैं, जहां हमसफर एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें रुकती हैं।

कौन-कौन से काम हो रहे हैं :
सुधार कार्यों में मुख्य प्रवेश द्वार का विकास, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, कोच गाइडेंस सिस्टम, डिजिटल घड़ियां, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, यात्री घोषणा प्रणाली और बेहतर साइनबोर्डिंग शामिल हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्मों को ऊंचा करने, शेड बढ़ाने, पार्किंग एरिया और लैंडस्केपिंग का कार्य भी जारी है।

स्टेशन परिसर में शौचालय, प्रतीक्षालय और आरपीएफ बिल्डिंग जैसी सुविधाओं का भी आधुनिकीकरण किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर का अनुभव मिल सके।

देरी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी :
हालांकि, निर्माण कार्य में देरी के चलते यात्रियों को फिलहाल कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, स्टेशन परिसर में गंदगी फैली हुई है, शौचालयों की स्थिति खराब है और झाड़ियों के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, साफ-सफाई की कमी के चलते यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में भी परेशानी हो रही है।

रेलवे की सफाई :
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अप्रैल 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आनंदनगर स्टेशन को एक आदर्श मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, स्टेशन अधीक्षक ओ.पी. तिवारी ने बताया कि “सभी कार्य अलग-अलग विभागों में विभाजित हैं, और काम को निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।”

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: