बृजमनगंज में देव दीपावली उत्सव, सहभोज के जरिए फैला एकता का संदेश :

बृजमनगंज, महराजगंज।
देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार की दोपहर बृजमनगंज थाना परिसर में स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर में सहभोज का आयोजन किया गया, इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म और एकता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम की शुरुआत थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह द्वारा बजरंग बली हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना से हुई, उन्होंने विधिवत भोग लगाकर पूजा संपन्न की। इसके उपरांत थाना परिसर में सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें नगर और क्षेत्र के अनेक लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

इस सहभोज कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, विनय पाठक, जगदंबा जायसवाल, इनामुल खान नितिन कसौधन, मनोज, गौरव जायसवाल, सौरभ, विवेक, रामकृष्ण त्रिपाठी, नंदलाल चौरसिया, दीपक कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके अलावा थाने के सभी महिला एवं पुरुष उपनिरीक्षक तथा कांस्टेबल भी कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी ने मिलकर एकता एवं सद्भाव का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: