SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:

महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए एवं पात्र मतदाताओं को फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। वहीं, उन मतदाताओं की भी सुनवाई की जा रही है, जिनका विवरण पुरानी मतदाता सूची से मेल नहीं खा रहा है।

ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद महराजगंज में कुल 2 लाख 3 हजार 872 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। ये वे मतदाता हैं, जिनके SIR फॉर्म का मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सका था। ऐसे ‘नो-मैपिंग’ श्रेणी के मतदाताओं की सुनवाई तहसील स्तर पर SIR सुधार से जुड़े नामित अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

जिला प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। इसी लक्ष्य के तहत यह विशेष पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को सदर तहसील परिसर में SIR प्रक्रिया का निरीक्षण जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक लगभग 30 प्रतिशत मतदाताओं की सुनवाई पूरी कर ली गई है, जबकि शेष प्रक्रिया जारी है। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मतदाताओं के विवरण को अद्यतन किया जा रहा है।

जनपद के मतदाता इस अभियान को लेकर जागरूक नजर आ रहे हैं और लगातार अपने संबंधित पोलिंग बूथ पर पहुंचकर SIR से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण करवा रहे हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी पोलिंग बूथों पर पोलिंग ऑफिसरों की तैनाती की गई है, जो फॉर्म स्वीकार कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, जनपद में कुल 126 रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) भी SIR से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनका समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: