
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च – 2021 से 2025 तक का विवरण :
2021 से 2024 के बीच विदेश यात्रा खर्च :
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 से 2024 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर कुल ₹295 करोड़ का व्यय हुआ।
2025 में अब तक की विदेश यात्राएं :
वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक प्रधानमंत्री ने फ्रांस, अमेरिका, थाईलैंड, श्रीलंका और सऊदी अरब सहित पाँच देशों की यात्रा की है, इन यात्राओं पर कुल ₹67 करोड़ से अधिक खर्च हुआ है।
2025 की सबसे महंगी यात्रा : फ्रांस
2025 में प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा सबसे महंगी रही, जिस पर लगभग ₹25.59 करोड़ का खर्च आया।
अमेरिका यात्राओं पर कुल व्यय (2021–2025) :
2021 की अमेरिका यात्रा: ₹19.63 करोड़
2023 की अमेरिका यात्रा: ₹22 करोड़
2025 की अमेरिका यात्रा (फरवरी): ₹16.54 करोड़
इन तीन यात्राओं पर कुल मिलाकर ₹74.44 करोड़ का खर्च हुआ, जो किसी एक देश की यात्रा पर सबसे अधिक कुल व्यय को दर्शाता है।
2021 से 2024 : कुल यात्रा व्यय – ₹295 करोड़
2025 (अब तक) : पाँच देशों की यात्राओं पर व्यय – ₹67 करोड़
2025 में सबसे महंगी यात्रा : फ्रांस (₹25.59 करोड़)
2021–2025 में अमेरिका यात्राओं पर कुल व्यय : ₹74.44 करोड़
यह आंकड़े विदेश मंत्रालय द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए आधिकारिक डेटा पर आधारित हैं।