महराजगंज – पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या, गांव में छाया मातम :

महराजगंज – पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या, गांव में छाया मातम :

महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चटिया गांव में शुक्रवार देर शाम एक युवक ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी प्रभारी नवनीत नागर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, युवक की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं और परिवार गहरे सदमे में है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    फरेंदा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, महिला शिकायतकर्ताओं को मिली प्राथमिकता:
    • October 17, 2026

    महराजगंज। जनपद महराजगंज की तहसील फरेंदा में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी ने की। इस दौरान विभिन्न प्रकरणों और शिकायतों…

    Continue reading
    बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मौलिक अधिकार पर दिया जोर:
    • October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट तक पहुंच को मौलिक अधिकार बताते हुए कहा है कि बच्चों को इससे पूरी तरह दूर रखना उचित नहीं होगा। अदालत ने बच्चों को इंटरनेट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *