शिक्षा संकाय LU- टूटी जाली से छात्रों-शिक्षकों को चोट, निर्माण अधीक्षक पर उपेक्षा का आरोप :

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के शिक्षा संकाय (Faculty of Education) के मुख्य द्वार पर स्थित नाले के ऊपर लगी टूटी हुई लोहे की जाली और अव्यवस्थित रैंप (ढाल) के कारण छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को गंभीर खतरों का सामना करना पड़ रहा है, लगातार तीन से चार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव एवं छात्र नेता अभिषेक श्रीवास्तव ‘बाबू’ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

नाले के उपर लगी हुई टूटी-फूटी लोहे की जाली

लगातार दुर्घटनाएं, ‘मैम’ का टूटा पैर :
श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षा संकाय एक अत्यंत व्यस्त विभाग है, जहां सैकड़ों छात्र, शिक्षक, कर्मचारी, और विशेष रूप से दिव्यांग छात्र प्रतिदिन आते हैं, उन्होंने इस समस्या की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि, “टूटी हुई जाली के कारण अक्सर लोगों का पैर जाकर टूट जाता है। कल ही एक मैम का पैर टूट गया, और आज भी एक शिक्षिका चोटिल हुई हैं।

निर्माण अधीक्षक पर उपेक्षा का आरोप :
छात्र नेता ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय के विभागों में, विशेषकर शिक्षा संकाय में, कई तरह की दिक्कतें हैं। टूटी जाली और खराब ढाल को लेकर निर्माण अधीक्षक को कई बार सूचित किया गया, लेकिन “वह सुनने को तैयार नहीं हैं।”

कुलपति से हस्तक्षेप की मांग और आंदोलन की चेतावनी:
समस्या के समाधान में हो रही देरी को देखते हुए, अभिषेक श्रीवास्तव ने सीधे कुलपति महोदया से इस गंभीर विषय पर तत्काल ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “अगर यह समस्या जल्द ही सही नहीं होती है, तो आंदोलन किया जाएगा।”

विश्वविद्यालय में छात्र सुरक्षा को लेकर उपजे इस तनाव ने प्रशासन के निर्माण विभाग की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

अभिषेक श्रीवास्तव ‘बाबू’
राष्ट्रीय सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी
छात्र नेता लखनऊ विश्वविद्यालय


  • Related Posts

    लखनऊ विश्वविद्यालय गेट पर गैस सिलेंडर किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन:
    • March 18, 2026

    समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा 17 मार्च 2026 को आम जनता को गैस सिलेंडर न मिलने एवं बढ़ती कालाबाजारी के विरोध में गेट संख्या 1 पर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन…

    Continue reading
    लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग का एक्शन:
    • February 25, 2026

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, सुबह से चल रही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: