बृजमनहा टोला में दीपावली पर परिवारिक झगड़ा, बेटे-बहू घायल, 6 पर केस :

बृजमनगंज के फुलमनहा टोला लेहरा बाजार में दीपावली के दिन बेटे और बहू के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया। इस हमले में नीरज पटवा और उनकी पत्नी प्रियंका पटवा गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने नीरज की तहरीर पर उनके पिता, भाई-बहन और एक अन्य रिश्तेदार समेत कुल छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित नीरज पटवा ने पुलिस को बताया कि दीपावली के दिन उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें और उनकी पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा और गाली-गलौज किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पिता चंद्रप्रकाश पटवा, भाई धीरज पटवा, बहनें सीमा, शालिनी, प्रीति (सभी फुलमनहा टोला लेहरा बाजार निवासी) और अंजुमलता पटवा (फरेंदा टोला रुदलापुर निवासी) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

  • Related Posts

    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    • March 22, 2026

    सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रविवार…

    Continue reading
    पति ने नहीं भरवाया गैस सिलेंडर, 5 महीने के बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई पत्नी:
    • March 22, 2026

    बाराबंकी, उत्तर प्रदेश: यूपी के बाराबंकी में एक पत्नी ने चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार कर दिया और पति से गैस सिलेंडर भरवाने की मांग की। लेकिन पति ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी संतोष शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की:
    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    पति ने नहीं भरवाया गैस सिलेंडर, 5 महीने के बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई पत्नी:
    USA vs PAK टकराव में भारत पर परमाणु हमले की धमकी:
    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला: